Coronavirus (COVID-19)
दोस्तों आज के इस ब्लॉग मे हम वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चर्चा करेंगे। कोरोना वायरस से जुड़ी हुई अधिकांश तथ्यों के बारे मे हमलोग जानेंगे जैसे की :-
- कोरोना वायरस क्या है?
- इस वायरस के लक्षण क्या-क्या है?
- इस वायरस का इलाज क्या है?
- वायरस से बचने के उपाय क्या-क्या है?
- कोविशील्ड और कोवैकशीन क्या है?
1.कोरोना वायरस क्या है?
कोरोना वायरस, वायरस के समूहों मे से ही एक है यह वायरस अन्य वायरसों की तुलना मे काफी खतरनाक और जानलेवा है। इस वायरस की शुरुआत 31 दिसम्बर 2019 को चीन के वूहान प्रांत के सिफूड और पॉल्ट्री बाजार मे हुई थी। इस वायरस ने ना केवल चीन को बल्कि पूरे विश्व को अपनी चपेट मे ले लिया है। इस वायरस ने लोगों के मन मे इतनी खौफ भर दी है की आज कोरोना के नाम से ही लोग कांप उठते है।
जब कोरोना वायरस का पता सम्पूर्ण विश्व को चला तो विश्व के वैज्ञानिकों द्वारा इसकी गहरी जांच परताल शुरू की गई। कोरोना वायरस की उत्पत्ति के समय इसका नाम कोरोना नहीं था। इस वायरस को वैज्ञानिकों द्वारा 11 फरवरी 2020 को 'Severe Acute Respiratory Syndrome Coronavirus 2' नाम दिया गया जिसका संक्षिप्त नाम (SARS- CoV-2) है। लेकिन वर्तमान मे इसे COVID-19 के नाम से जाना जाता है। COVID मे से CO का अर्थ कोरोना VI का अर्थ वायरस D का अर्थ डिजिस (बीमारी) तथा 19 का अर्थ 2019 है। इस प्रकार COVID-19 का अर्थ कोरोना वायरस बीमारी 2019 है।